पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ टली, निर्देशक बोले- ‘OMG 2 के क्लैश की गलती नहीं दोहराएंगे’

पंकज त्रिपाठी की आगामी फैमिली एंटरटेनर ‘ओह माय डॉग’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। अब यह फिल्म 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ‘SCREEN’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म के निर्देशक अमित राय ने खुलासा किया कि रिलीज टालने की वजह कम स्क्रीन्स मिलना और अन्य बड़ी फिल्मों के साथ टकराव होना है। उन्होंने 2023 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर अपनी फिल्म ‘OMG 2’ को सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ रिलीज करने की गलती को भी स्वीकार किया।

‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टलने पर क्या बोले अमित राय?
जब उनसे अपनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, “हमने एक व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) फैसला लिया क्योंकि स्क्रीन्स ‘स्पाइडर-मैन’ से भर जाएंगी। पहले ही ‘ओडिसी’ ने थिएटर्स पर कब्जा कर रखा है, और ‘धमाल 4’ भी दो शो में दिखाई जा रही है। ऐसे में हमारी मुख्य ऑडियंस फैमिली वाली है और वह इन सभी फिल्मों में बंट जाएगी, जिसका एक बड़ा हिस्सा ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की तरफ चला जाएगा। ऐसे में हमें स्क्रीन्स की संख्या बढ़ाने का मौका तक नहीं मिल पाएगा।”

#OMG2 #Gadar2 #BoxOfficeClash #SpiderManBrandNewDay #Dhamaal4 #MovieReleaseUpdate#OhhMyDog #PankajTripathi #AmitRai #OhhMyDogPostponed #BollywoodNews#OhhMyDog #PankajTripathi #AmitRai #OMG2 #BollywoodNews #BoxOffice #CinemaUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *