राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 282वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित एवं मैप किए गए 528 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई के रूप में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 282वें दिन पुलिस टीमों ने 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 81,499 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, 153 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं।
इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 607वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 21.3 किलोग्राम हेरोइन, 191 नशीली गोलियां और 5,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, इस अभियान के तहत केवल 607 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 89,130 हो गई है।
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 18 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया।
#GangstranTeVaar #YudhNashianVirudh #PunjabPolice #AntiGangsterTaskForce #DGP_Punjab #GauravYadav #GangsterFreePunjab #ZeroTolerance #LawAndOrder #PunjabPoliceAction #StatewideRaids #188Arrested #12POsArrested #SafetyFirst #CriminalFreePunjab #ActionAgainstGangsters #Day282Operation #PreventiveAction #AntiGangsterHelpline #ReportCrime #AnonymousHelpline #9394693946 #CrimeFreePunjab #DrugFreePunjab #WarOnDrugs #Day607Campaign #DrugSmugglersArrested #HeroinSeized #DrugMoneyRecovered #Rehabilitation #DeAddictionDrive #PoliceOperation #SpecialPoliceDrive #PunjabSafety #CrackingDownOnCrime #StrictAction #SafePunjab #PeaceInPunjab #PoliceRaids #JusticeInPunjab #CommunitySafety #LawEnforcement #CombattingCrime #PunjabPoliceUpdates #ProtectingPunjab #EndingDrugMenace #SupportRehabilitation #PunjabNews #CrimeControl #SecurityInPunjab








Leave a Reply