गैंगस्टरां ते वार का 281वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 587 स्थानों पर छापेमारी; 235 काबू

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 281वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई के रूप में अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 281वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 235 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 81,311 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 209 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 606वें दिन भी जारी रखते हुए 147 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20.2 किलोग्राम हेरोइन,

नशीली गोलियां और 6,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत पिछले 606 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 88,979 हो गई है

#GangstersTeWaar #AntiGangsterTaskForce #AGTF #PunjabPolice #OperationClean #WarOnCrime #CrimeFreePunjab #ZeroTolerance #PunjabPoliceAction #GauravYadavDGP #PoliceRaid #LawAndOrder #SafePunjab #GundagardiKhatam #PAGTF #WarOnDrugs #YuddhNashoViruddh #DrugsFreePunjab #DrugFreePunjab #NoToDrugs #AntiDrugCampaign #HeroinSeized #DrugFreeSociety #CrimeControl #StateSecurity #LawEnforcement #CopsInAction #PunjabUpdate #StrictAction #CrackingDown #PoliceOperation #SpecialDrive #CrimeAwareness #SafetyFirst #PublicSafety #ProactivePolicing #SecurityFirst #CrackdownOnCrime #HelplineNumber #ReportCrime #ConfidentialInfo #BreakTheChain #AntiCrime #PunjabNews #LatestPunjabNews #PoliceCommendation #FearlessPolice #CommunitySafety #PunjabPoliceIndia #MissionCleanPunjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *