सांसद रमेश कौशिक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव गढ़ी बख्तावरपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ – अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर पहुंच रही है मोदी की गांरटी वैन -मोदी के नेतृत्व में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत, जिससे तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था -सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को दिलाई हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ

चंडीगढ़, 12 जनवरी- सोनीपत से सांसद श्री रमेश कौशिक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ज़िला सोनीपत के गांव गढ़ी बख्तावरपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं गरीब पात्र व्यक्ति तक केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अहम साबित हो रही है।
यात्रा के तहत गांवों में हजारों लोगों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है या फिर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। सांसद ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से पात्र नागरिकों को लाभ देने के लिए ही योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसे में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का हक है कि उसे योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और हमारा भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है और 2030 तक देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को हर दरवाजे तक पहुंचा रही है। यात्रा बिना किसी भेदभाव के पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को ऐसी सरकार मिली है जो गारंटी के साथ अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *