Farmers Protest at Shambhu Border: ड्रोन से छोड़े गए आंसू गैस के गोले, रंग-बिरंगे पानी के साथ क्या है पुलिस की तैयारी?

हरियाणा, 13 फरवरी (म्हारा हरियाणा डेस्क): किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस (Haryana Police) पूरी तरह से तैयार है। अंबाला रेंज के आईजी सिबाश कबिराज का कहना है कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। हम किसान भाइयों को स्वागत करते हैं लेकिन अगर वे ट्रैक्टरों पर आते हैं तो हम उनको आगे जाने की अनुमति नहीं देंगे।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पंजाब और हरियाणा के बॉर्डरों को गच दिवस से ही बंद कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। किसानों द्वारा अंबाला के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से होते हुए किसानों ने दिल्ली जाने का प्लान बनाया है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *