विभिन्न विभागों के कॉमन कैडर में 13,104 पद तथा बोर्ड एवं निगमों में 553 पदों पर होगा पात्र उम्मीदवारों का चयन

चंडीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश में योग्यता के आधार पर पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी ग्रुप-डी के 13657 पदों की भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम के नतीजे आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध है जिसे उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रमांक और जन्म तिथि की मदद से देख सकते हैं। यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थी।

एचएसएससी अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने वाले 13,84,012 उम्मीदवारों में  से  8,55,221 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।  योग्यता के आधार पर राज्य सरकार के कॉमन कैडर में 13104 पद तथा राज्य के विभिन्न बोर्ड एवं निगमों हेतु 553 पदों सहित कुल 13,657 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।  जिसमे सामान्य श्रेणी के 5875 पदअनुसूचित जाति के 2730 पदबीसी-ए के लिए 2183 पदबीसी-बी के 1504 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1365 पद हैं। सीईटी परिणाम में शामिल उम्मीदवारों की इच्छा जानने के लिए एचएसएससी द्वारा कुछ दिनों में विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है और पोर्टल अगले सप्ताह खुलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के इतिहास में सरकारी नौकरी के लिए बार बार आवेदन करने से राहत देने हेतु युवाओं को वन टाईम पंजीकरण ओटीआर‘ की सुविधा दी गईजिसकी घोषणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 12 जनवरी 2021 को की थी। इससे उम्मीदवारों के पैसे और समय की बचत हुई है। इस परीक्षा में भाग लेने हेतु उम्मीदवारों को परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *