मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाजसेवी नंद किशोर गोयनका के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़, 27 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हिसार में जाने-माने उद्योगपति और राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री सुभाष चंद्रा के पिता एवं गौसेवक स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने और दुखद परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयनका ने अपना पूरा जीवन गौसेवा, समाज सेवा और राष्ट्र को मजबूत बनाने में लगाया।

इस दौरान श्री लक्ष्मी नारायण गोयल, श्री जवाहर गोयल, अशोक गोयल के अलावा राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, नलवा विधायक श्री रणधीर पनिहार, हिसार विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

#NayabSinghSaini #NandKishoreGoenka #SubhashChandra #HaryanaCM #Hisar #Chandigarh #HaryanaNews #Condolences #Tribute

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *