जन संवाद कार्यक्रम गांव के 6 लोगों के लिए उस समय वरदान साबित हुआ जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मौके पर ही उनकी पेंशन लागू करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से पेंशन लागू कर दी और उनको मुख्यमंत्री के कर कमलों से पेंशन लागू होने के प्रमाण पत्र भी वितरित करवाए। इन लाभार्थियों में गुरमीत सिंह, संतोख सिंह, पूर्ण सिंह, मान कौर, कर्म चंद तथा नकली राम के नाम शामिल हैं।
इस मौके पर नगर निगम महापौर, रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a Reply