“मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेंडली

चंडीगढ़, 16 जुलाई:( प्रेस की ताकत)
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) होंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग और उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित कई उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जींद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जींद रेलवे स्टेशन पहुंचे और हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्रबंधों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्होंने आम जनता और वीआईपी एंट्री (प्रवेश), एग्जीक्यूटिव लाउंज, कैफेटेरिया और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मैदान में आयोजित होने वाली ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आम जनता के बैठने, पार्किंग व्यवस्था और जनता के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर हांसी के विधायक श्री विनोद भयाना, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी, भाजपा नेता श्री जवाहर लाल सैनी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

#NayabSinghSaini #PMModi #HaryanaDevelopment #ViksitBharatViksitHaryana #HydrogenTrain #HaryanaNews #JindRally #JindUpdate #CMOHaryana #NayabSinghSaini #PMModi #HydrogenTrain #ViksitHaryana #Jind

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *