मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद का किया विमोचन

चण्डीगढ़, 2 अगस्त — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद का विमोचन किया। इसमें भगवान श्रीराम के बचपन की लीलाओं का वर्णन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूँ। इनके सरंक्षण में यह महान कार्य किया गया है। इनके सरंक्षण में समाज को एक अमूल्य धरोहर दी गई है। इसलिए आज का दिन बहुत ही आध्यात्मिक व ऐतिहासिक है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को श्रीराम लला मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया था, विश्वभर में रह रहे करोड़ों श्रीराम भक्तों ने गर्व व गौरव का अनुभव किया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि श्रीराम लला का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक है। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों में आस्था, श्रद्धा और संकल्प की प्ररेणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि जो रामायण के बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद हुआ है यह हमारी संस्कृति और आपस का संगम है, जो अधिक मजबूत होगा और इसका दूरगामी प्रभाव पडेगा। इससे हर व्यक्ति को प्ररेणा लेने का मार्ग मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आए सभी लोगों को रामायण के बाल कांड की पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री सहित संत व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *