चंडीगढ़, 10 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि वे जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करें और उनसे घबराए नहीं। चुनौती स्वीकार करते हुए काम करेंगे तो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी अनुभव है कि जितनी बड़ी चुनौती होगी, उसको पूरा करने में उतना ही बड़ा आनंद होगा।
मुख्यमंत्री आज शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 पंचकूला में आयोजित ’परीक्षा पे चर्चा-2025’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने परंपरागत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।










Leave a Reply