“सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ हो रहा काम: गौरव गौतम”

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में केंद्र और हरियाणा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ काम कर रही है। सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधानसभा क्षेत्र पलवल में विकास कार्यों को गति देते हुए हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता और उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को लगभग 4 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़कों और गलियों का निर्माण, नालियों का निर्माण, चौपालों का विकास, तालाबों की सफाई, जल निकासी का प्रबंध और श्मशान घाट का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आम लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ माहौल और आवश्यक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पलवल के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, सीवरेज, जल निकासी, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने गाँव बंचारी में भगवान परशुराम भवन के निर्माण के लिए अपने निजी फंड से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाकर ही समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
सलसविर/2026

**सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से Loharu Canal की टेल तक पहुँचा पानी**
**किसानों की शिकायत पर सिंचाई मंत्री ने तुरंत लिया नोटिस, अधिकारियों को समस्या के समाधान के दे दिए थे निर्देश**

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर – हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल (अंतिम छोर) तक पानी पहुँच गया है। किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए थे। इसके फलस्वरूप विभाग ने आवश्यक कदम उठाते हुए नहर की टेल तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया।

#HaryanaNews #GauravGautam #ShrutiChoudhry #HaryanaGovernment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *