गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन आज पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित किए गए और मैप किए गए 500 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्यभर में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के साथ समन्वय स्थापित करके विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 270वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 79,018 हो गई है।

इसके अलावा, 171 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 595वें दिन भी जारी रखते हुए आज 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 7.2 किलोग्राम अफीम, 225 किलोग्राम भुक्की (पोस्त), 6,622 नशीली गोलियां और 2,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।
इसके साथ ही, अभियान के पिछले 595 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 86,091 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु राजी किया।

#IllegalMiningRaids #PunjabPolice #StrictActionAgainstMining #StopIllegalMining #PunjabNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *