चंडीगढ़ , 19 दिसंबर – हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार जिला के गांव धांसू, बुगाना तथा धिकताना में धन्यवादी दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनकी निदान की दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही संकल्प पत्र में सिर्फ वायदे नहीं करती बल्कि उन्हें पूरा करने का भी काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरकार बनते ही शपथ लेने उपरांत मंच से उतरने से पूर्व 25 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया। प्रदेश सरकार पहले दिन से ही काबिलियत के आधार पर नौकरी देने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, व्यापारी या दुकानदार का कोई भी बच्चा हो अगर उसमें योग्यता है तो उसे नौकरी प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ” हर घर में नल और नल में स्वच्छ जल” के वादे को पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।











Leave a Reply