राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 260वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 563 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
260वें दिन, पुलिस टीमों ने एक हथियार समेत 230 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 76,820 हो गई है।
इसके अलावा 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दे सकते हैं।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” को 585वें दिन भी जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 340 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलो अफीम, 398 नशीली गोलियां और 10.99 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या सिर्फ 585 दिनों में 83,049 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज कराने के लिए प्रेरित किया है।
#PunjabPolice #GangsterParVaar #YuddhNashoKeViruddh #AntiGangsterTaskForce #PunjabPoliceAction #DrugFreePunjab #GauravYadavDGP #CrimeFreePunjab










Leave a Reply