मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के सपने देखना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गुरदासपुर जिले के गांव सोहल में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरने का काम किया, जबकि उनकी सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां देने और किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का खज़ाना जनकल्याण के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी। साथ ही, उन्होंने अकाली दल द्वारा भाजपा के साथ संभावित राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार रही है।
‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह पंजाब की सेवा करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है, जो उनकी सरकार की प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कादियां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों से मिले भरपूर प्यार और स्नेह ने मुझे बेहद उत्साहित किया है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर ही उनका समाधान करना है। पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरे, लेकिन हम जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां और किसानों के खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। आज मैंने गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा है। हमारे इरादे स्पष्ट हैं और पंजाब का खजाना हमेशा पंजाबियों की भलाई के लिए समर्पित रहेगा।”
कादियां में आयोजित एक अन्य ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मंचों से राजनीतिक भाषण देने के बजाय लोगों से सीधे मिलकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके वास्तविक कामकाज के आधार पर करने की अपील की।
बड़ी संख्या में आए लोगों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोक मिलनी के दौरान लोगों का अपार प्यार और स्नेह मुझे शक्ति और उत्साह प्रदान करता है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं, रोज़गार, सड़कें, पेयजल, कृषि अथवा गांवों का विकास, हमारी सरकार प्रत्येक जायज समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
#BhagwantMann #PunjabGovernment #AamAadmiParty #AAPPunjab #LokMilni #Gurdaspur #Sohal #PunjabPolitics #PublicWelfare #WelfareSchemes #PunjabDevelopment #FreeElectricity #GovernmentJobs #PunjabJobs #YouthEmployment #CanalWater #PunjabFarmers #AgriculturePunjab #FarmersWelfare #PunjabNews #IndianPolitics #Governance #PublicService #Transparency #AntiCorruption #PunjabProgress #AapSarkar #MannSarkar #PeopleFirst #PunjabUpdates #GurdaspurNews #RuralDevelopment #Irrigation #PowerSector #CleanGovernance #PunjabYouth #PoliticalNews #StateGovernance #SocialWelfare #DevelopmentWork #PunjabCabinet #AamAadmiPartyIndia #LokMilniPunjab #PunjabEconomy #PublicFunds #Accountability #PunjabGrowth #BreakingNewsPunjab #PunjabLeadership #GoodGovernance








Leave a Reply