मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन हुए, सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। इसके बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। हम सीना चोड़ा करके ऐतिहासिक विरासत प्राप्त करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वे स्वयं करनाल में रहेंगे, ऐसे में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला महामंत्री सुनील गोयल व राजबीर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, सभी नगर पार्षद सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।










Leave a Reply