हरियाणा सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर लगातार कर रही है नीतिगत प्रयास – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ सम्मेलन में भाग लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भाग ले रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास राज्य का वित्त विभाग भी है, ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शिरकत की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश लगातार विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज की यह बैठक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन कैसे जुटाए जाएं और राज्यों के साथ मिलकर निवेश को किस प्रकार गति दी जाए, सम्मेलन में इन विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार नीतिगत प्रयास कर रही है। उद्योगों से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी नीतियां तैयार करके लागू की जा रही हैं, जिनसे राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए फसलों की खरीद और किसानों की आय बढ़ाने से संबंधित लगातार नीतियां बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीतियां बनाई गई हैं। इन नीतिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में कई हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है।

उन्होंने कहा कि आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी राज्य सरकार लगातार काम कर रही है, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुसार हरियाणा सरकार ने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी पेश किया है। हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने का संकल्प लिया गया है।

#NayabSinghSaini #HaryanaGovt #ViksitBharat2047 #ViksitBharat #1TrillionEconomy #HaryanaNews #GrowthAndDevelopment #EconomicVision #EmploymentGeneration #NewIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *