हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान ‘सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन’ द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सिंगापुर में भारत के राजदूत डॉ. शिल्पक अंबुले भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों और विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस उच्च-स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच आपसी सहयोग व समन्वय को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के व्यापार एवं निवेश संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था।
मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को हरियाणा में निवेश के अवसरों से कराया अवगत
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में हरियाणा की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक क्षमता, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे हरियाणा में उपलब्ध निवेश के अवसरों का लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी अपने राज्य में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया।
सिंगापुर में भारत के राजदूत डॉ. शिल्पक अंबुले ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
भारत-सिंगापुर आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर
यह कार्यक्रम आर्थिक कूटनीति के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा, जिसमें भारत के दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रही। इस दौरान सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के साथ भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार व निवेश सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उम्मीद जताई कि इस तरह के संवाद से सहयोग को नई दिशा मिलेगी और दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार तथा तकनीकी सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक श्री अनिरुद्ध यादव और सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन श्री प्रसून मुखर्जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Haryana,#Singapore, #NayabSinghSaini, #InvestInHaryana, #IndiaSingapore, #EconomicGrowth, #BusinessAndTrade, #SingaporeBusinessFederation, #ForeignDirectInvestment, #HaryanaGovernment, #BusinessDelegation, #GlobalInvestment, #VishnuDeoSai, #Chhattisgarh, #TradeAndCommerce, #EconomicDiplomacy, #Manufacturing, #Technology,#Logistics, #Healthcare, #InfrastructureDevelopment, #IndustrialGrowth, #InvestmentOpportunities, #GlobalTrade, #GlobalBusiness, #DiplomaticRelations, #BilateralTrade, #HSIIDC, #EaseOfDoingBusiness, #SkillDevelopment, #RenewableEnergy, #EducationSector, #Innovation, #StrategicPartnership, #IndustryLeaders, #AsiaPacificTrade, #GlobalInvestors, #EconomicDevelopment, #HaryanaDiaries, #GlobalPartnerships










Leave a Reply