हरियाणा में BJP का चुनावी खाका तैयार

नई घोषणाओं की जगह पुरानी को पूरा करने पर फोकस; रोहतक-सिरसा में पोजीशन कमजोर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना खाका तैयार कर लिया है। इससे जुड़ी योजना को फाइनल करने के मकसद से ही पंचकूला में पिछले हफ्ते BJP कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इस मीटिंग में पार्टी नेताओं से हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतने के लिए इनपुट लिए गए। बैठक में तमाम नेताओं से जो सुझाव आए, उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए सामूहिक रूप से माथापच्ची भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *