Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर बवाल, शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

हरियाणा, 13 फरवरी (म्हारा हरियाणा डेस्क): दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों पंजाब से निकलकर मार्च करते हुए हरियाणा के अंबाला हाईवे से होते हुए पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए

पंजाब एवं हरियाणा की सीमा  पर हालात खराब हो गए हैं. किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के अंबाला के शंभू बॉर्डर पर जंग जैसे हालात बन गए हैं. हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों  पर टियर गैस के गोले दागे गए हैं. मंगलवार दोपहर 12 बजे से शंभू बॉर्डर पर पुलिस जहां आंसू गैस के गोले दाग रही है. करीब 100 से अधिक टियर गैस के गोले अब तक दागे जा चुके हैं. जैसे ही किसान बैरिकैड्स या सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचने की कोशिश करते हैं, दूसरी तरफ से गोले दागे जाते हैं. फिलहाल, इस दौरान एक मीडिया कर्मी भी घायल हुआ है. इसके अलावा, खनौरी बॉर्डर पर एक किसान को घुटने पर टियर गैस का शेल लगा है और किसान घायल हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *