हरियाणा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

चंडीगढ़ 19 जनवरी-हरियाणा में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके दौरान सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं, वोट अवश्य डालेंगे हम‘‘ की थीम के साथ वाद-विवाद, चर्चा और ड्राइंग, स्किट, गीत, पेंटिंग, निबंध आदि सहित) जैसी प्रतियोगिताओं का संचालन करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और काॅलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकड़ियां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *