नायब सैनी ने लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही किया समाधान

नायब सैनी ने लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही किया समाधान

शाम को लोहड़ी के कार्यक्रम में भी हुए शामिल

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 13  जनवरी।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सैनी ने शनिवार को अपने मिर्जापुर निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  इसी दौरान श्री सैनी ने अपनी समस्या लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी इत्मीनान से सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। इसके बाद देर शाम श्री सैनी ने लोहड़ी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
नायब सैनी ने कहा कि वे समय लोगों की समस्या सुनने और उनका समाधान करने के लिए सदा उपलब्ध हैं। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार भी लोगों को योजनाओं का लाभ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए मोदी-मनोहर सरकार ने बेहतर नीतियों और योजनाओं को लागू करके दस साल से लगातार सेवा कर रही है। भाजपा ने देश और प्रदेश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी है। भविष्य में भी लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर निवास पर पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए और अधिक मेहनत से कार्य करें। श्री सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनेगी। इसके बाद शाम को श्री सैनी लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *