मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकमल, पंचकूला में ‘नमो सेवा पोर्टल’ की शुरुआत की। सेवा संकल्प अभियान के दौरान यह पोर्टल आम लोगों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने में पुल का काम करेगा।
नमो सेवा पोर्टल के जरिए इच्छुक नागरिक अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके सेवा कार्यों से जुड़ सकेंगे। [www.bjpharyananamosewa.com](https://www.bjpharyananamosewa.com) पोर्टल पर अभियान के सभी 12 कार्यक्रमों और 25 सेवा कार्यों की जानकारी दी गई है, जिसमें कोई भी नागरिक अपनी उपलब्धता के अनुसार भाग ले सकता है। पंजीकृत स्वयंसेवकों को सभी कार्यक्रमों की ताज़ा जानकारी मिलती रहेगी। वे अपनी पसंद के कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे सकेंगे और कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।
पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल, सेवा कार्यों में भागीदारी, उपलब्धियां और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी दिया जाएगा। साथ ही, रेफरल सुविधा के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अवसर मिलेगा। भाजपा आईटी विभाग हरियाणा द्वारा तैयार यह पोर्टल व्यापक जन-भागीदारी का डिजिटल माध्यम बनेगा।
भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि नमो सेवा पोर्टल वेबसाइट के साथ-साथ जल्द ही प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और चीनी मिलों का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता: मोहन लाल कौशिक
किसानों को न हो कोई परेशानी, पेराई सत्र की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश
किसानों के हित सर्वोपरि, गन्ना पेराई सत्र से पहले चीनी मिलों की तैयारियों की समीक्षा की
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित एनआईसी सभागार में विभिन्न संस्थाओं के विकास कार्यों, गतिविधियों और आगामी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि पेराई सत्र के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो। चीनी मिलों का संचालन सुचारू और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को उनके गन्ने का भुगतान निर्धारित समय पर मिले।
श्री कौशिक ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था में किसानों एवं कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है। इसलिए पेराई सत्र से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि “किसानों को सुविधा, समय पर भुगतान, चीनी मिलों का सुचारू संचालन और सार्वजनिक व सहकारी संस्थाओं की कार्यकुशलता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।”
इस समीक्षा बैठक का मूल उद्देश्य कृषि और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी नीतियों का सीधा और पारदर्शी लाभ जमीनी स्तर पर हर किसान तक पहुंचाना है।
बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और विशेष सचिव (वित्त विभाग) मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में हरको बैंक, हैफेड, हरियाणा डेयरी विकास संघ, हरियाणा राज्य सहकारी फेडरेशन शुगर मिल तथा करनाल, सोनीपत, पानीपत, पलवल, जींद, शाहाबाद, महम, कैथल, रोहतक और गोहाना की सहकारी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा हरियाणा वित्त निगम, कॉनफेड और हरकोफैड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपनी प्रगति और भावी रणनीतियों का ब्योरा दिया।
#Haryana #KisanKalyan #FarmersFirst #SugarcaneFarmers #HaryanaGovt #Agriculture #CooperativeSector #AtmanirbharKisan #KisanNeeti #RuralEconomy









Leave a Reply