मुख्य सचिव ने कहा, उत्तरी भारत में रेल अवसंरचना विकास निगम बनाने वाला हरियाणा प्रथम राज्य हरियाणा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन जल्द- मुख्य सचिव

चण्डीगढ, 12 जनवरी- हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की तर्ज पर हरियाणा रेल मेट्रो कारपोरेशन (एचएमआरसी) का भी जल्दी ही गठन कर दिया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी को इस कारपोरेशन का चेयरमैन तथा हरियाणा सरकार के किसी प्रशासनिक अधिकारी को इसका प्रबंध निदेशक बनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि गुरूग्राम से भिवाड़ी तक बनाए जाने वाले रैपिड रेलवे ट्रैक सिस्टम आरआरटीएस का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा।इस अवसर पर श्री कौशल ने हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम के लोगो तथा स्पीड नामक पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग भी मौजूद थे।

श्री संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) द्वारा 350 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे करीब 6 किलोमीटर लंबे कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यह कार्य इस वर्ष मार्च माह तक पूरा हो जाएगा। इस ट्रैक के बनने से कुरूक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाईन पर पांच मानवयुक्त लेवल क्रासिंग समाप्त हो जाएंगे और कुरुक्षेत्र शहर में रेल एवं सडक़ यातायात के संचालन एवं सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *