राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली राज्य की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित

पीएम सेतु योजना’ के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ेगा विभाग – गौरव गौतम
युवाओं के कौशल विकास और नए रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
विश्व युवा कौशल दिवस पर 60 नवनियुक्त प्रिंसिपलों को बांटे गए नियुक्ति पत्र, ‘युवा संवाद’ पत्रिका का विमोचन

चंडीगढ़, 15 जुलाई -(प्रेस की ताकत)
हरियाणा के युवा एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के 5 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। यह समारोह विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य के तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा ढांचे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को रेखांकित करना था।

इस दौरान राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों और युवाओं को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ की बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘पीएम सेतु योजना’ के तहत विभाग का लक्ष्य प्रदेश के 20 हजार युवाओं को देश की अग्रणी व प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों से जोड़ना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की तत्कालीन मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में निपुण किया जाएगा, जिससे वे सीधा रोजगार प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर देश में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले 5 सरकारी आईटीआई संस्थानों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा और बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने वाले संस्थान इस प्रकार हैं:

गवर्नमेंट आईटीआई बोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) – राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान
गवर्नमेंट आईटीआई बरवाला (हिसार) – राष्ट्रीय स्तर पर 6ठा स्थान
गवर्नमेंट आईटीआई कैथल – राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान
गवर्नमेंट आईटीआई पेहोवा – राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान
सरकारी महिला आईटीआई सिरसा – राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने विभाग की महत्वाकांक्षी व मार्गदर्शक “युवा संवाद” पत्रिका का भी विमोचन किया। इसके साथ ही, प्रशिक्षण और प्रशासनिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 60 नवनियुक्त प्रिंसिपलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया।

श्री गौरव गौतम ने कहा कि मौजूदा युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर आधुनिक तकनीकी नवाचारों तक और उन्नत तकनीक से लेकर पारंपरिक सिविल इंजीनियरिंग तक, हर क्षेत्र पूरी तरह स्किल (कौशल) पर आधारित हो गया है। आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल ही सबसे बड़ा हथियार है। स्किल युक्त युवा ही खुशहाल राज्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। केंद्र व राज्य सरकार का साझा लक्ष्य है कि प्रदेश के ‘हर हाथ को हुनर’ मिले ताकि प्रत्येक युवा एक विकसित भारत के निर्माण का आधार बन सके।

इस अवसर पर हरियाणा कौशल विकास मिशन के एचएसडीएम निदेशक श्री सतिंदर दुहन, प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री राजेश गोयल, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्री संजीव शर्मा और सहायक निदेशक श्री मनोज सैनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#GauravGautam #MinisterGauravGautam #ITIAwards #NationalGrading #SkillDevelopment #HaryanaGovernment #PMSetuYojana #WorldYouthSkillsDay #YouthEmpowerment

#SkillIndia #HaryanaITI #ITIBodiaKhera #ITIBarwala #ITIKaithal #ITIPehowa #ITiSirsa #EmploymentGeneration #SkillDevelopmentHaryana #VikasitBharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *