कलहेड़ी और जमालपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

चंडीगढ़, 12 जनवरी- घरौंडा हलका के विधायक श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अगले 23 सालों में भारत विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो। यह तभी संभव होगा जब हर जिम्मेदार व्यक्ति कर्त्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेगा।

श्री हरविंद्र कल्याण आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिला करनाल के गांव कलहेड़ी और जमालपुर पहुंचने पर आयोजित  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विधायक ने सर्वप्रथम दोनों गांवों में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की। इससे पहले हरियाणा के विकास पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई।

विधायक श्री कल्याण ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि 1983 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिया गया प्रेरक भाषण बहुत अधिक सराहा गया। उस समय विदेशी प्रतिनिधियों को भी स्वामी जी के भाषण से पता चला कि भारत की प्राचीन संस्कृति कितनी समृद्ध है।

श्री कल्याण ने बताया कि यात्रा अब तक हलके की 72 पंचायतों को कवर कर चुकी है। अगले 10-12 दिनों में बाकी पंचायत को भी कवर कर लिया जाएगा। हर गांव में पेंशन, राशन कार्ड, आधार अपडेशन, बीपीएल, आयुष्मान कार्ड बनाने के काम मौके पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के अर्थ को बदला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नौकरियां मेरिट पर मिल रही हैं। गरीबों के बच्चे अफसर बन रहे हैं। 2014 से पहले मात्र दो फसल एसएसपी पर खरीदी जाती थीं आज 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। उन्होंने घरौंडा हलके में 9 सालों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि जो कार्य बचे हुए हैं, आने वाले समय में उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *