अंतिम व्यक्ति को विकास की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा करना सरकार का लक्ष्य – विधायक रामकुमार कश्यप इंद्री के गांव पंजोखरा व बीड़ भादसो में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

चंडीगढ़, 11 जनवरी-   विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को विकास की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा करना सरकार का लक्ष्य है। इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उनका लाभ देना सबसे पहली प्राथमिकता है।

विधायक श्री रामकुमार कश्यप ने यह बात इंद्री हल्का के गांव पंजोखरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ ग्रामीणों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी ली।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश में सबसे बड़ा जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ही पहली सरकार है, जिसने अंतिम व्यक्ति को विकास की पंक्ति में सबसे आगे खड़े व्यक्ति का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए हैं। उन्होंने ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को हमको मिलकर पूरा करना होगा, इस सपने को साकार करने करते हुए देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल करने का काम करना है।

उन्होंने कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया और बताया कि इन स्टालों के माध्यम से आमजन को केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को ग्रामीणों तक पहुंचाना है और विकसित भारत संकल्प यात्रा इस कार्य में कारगर सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में सरकार की जनहितैषी एवं महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों  ने अपने विचार सांझा किए तथा इसी प्रकार उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ-साथ मौके पर ही बुढापा पैंशन बनाई गई। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के शीघ्र समाधान होने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *