चंडीगढ़ 10 जनवरी- हरियाणा मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि राज्य में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई शुरुआत की जा रही है। पैक्स के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य देखभाल पहुंच, ईंधन उपलब्धता और समग्र सेवा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
आज यहां राज्य स्तरीय सहकारी विकास समितियों की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने कहा कि 84 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) ने पीएम भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन की सैद्धांतिक मंजूरी हासिल कर ली है। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल और डीजल आउटलेट की स्थापना के लिए छह पैक्स को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब सभी पंचायतें पैक्स के दायरे में आ गई हैं।










Leave a Reply