प्राकृतिक संसाधनों के जरूरत से अधिक दोहन पर लगानी होगी रोक

करनाल, 5 जून (म्हारा हरियाणा डेस्क):  विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के हर्बल पार्क में कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने पौधारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, वैज्ञानिकों व स्टाफ सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की सबसे ज्यादा जरूरत है। शुद्ध वातावरण मानव जीवन के लिए कितना आवश्यक है, इसको सभी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के जरूरत से अधिक दोहन पर रोक लगानी होगी ताकि आने वाली पीढ़ियां शुद्ध हवा में सांस ले सकें। ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुये पर्यावरण दिवस और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आजकल देश और विश्व के अनेक भागों में प्राकृतिक आपदा लोगों के लिए चिंता का बहुत बड़ा विषय बना हुआ है। इसलिए हम पर्यावरण दिवस सदैव मनाएंगे। हम जगह जगह ऐसे पौधे लगाएंगे जिसमें फलदार जैसे आम, जामून, शहतूत, बेलपत्थर छायादार वृक्ष जैसे पीपल, नीम, बरगद एवं अन्य वृक्ष शामिल हों। नदियों को गंदा नाला नहीं बनाएंगे। प्रकृति से उतना ही लेंगे, जितनी हमें आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को बढ़चढ़ कर पौधारोपण करना चाहिए ओर लगाया गए पौधों की तब तक देखभाल करनी चाहिए, जब तक पौधा वृक्ष न बन जाए। इस मौके पर ईओ सुरेश सैनी, औषधीय एवं सुंगधीय मसाला एवं पौध विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *