चंडीगढ़, 13 जनवरी- हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन, सशक्त नेतृत्व और सुशासन की बदौलत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं का लाभ आज देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन संवर रहा है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल आज रेवाड़ी के बावल विधानसभा के गांव पाड़ला, गांव जलियावास व गांव रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का स्वागत करने के उपरांत उपस्थित लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझती है। डा. बनवारी लाल ने इस अवसर पर सभी को ‘हमारा भारत-विकसित भारत’ का संकल्प भी दिलाया।
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार से योजनाओं का लाभ उठाना सबका हक है। आमजन इन कार्यक्रमों अधिकाधिक संख्या में आएं और अपनी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जागरूकता कैंप में आने वाले हर व्यक्ति का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों व आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।










Leave a Reply