चंडीगढ़, 17 जनवरी- विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सीवन नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैथल के गुहला विधानसभा के विधायक ईश्वर सिंह ने शिरकत की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई और पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनी जाती है और उनका समाधान करवाया जाता है। यात्रा गांवों-गांवों पहुंच रही है। लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पात्रों को लाभ भी मिल रहा है।










Leave a Reply