विद्यार्थियों ने निकाली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

उपकार हाई स्कूल में शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को मनाने के लिए एक विशेष शोभा यात्रा का आयोजनकिया गया। इस शोभायात्रा में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल एमडीवैभव कायत ने जय श्री राम का नारा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी श्रीरामलाला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस दिन अयोध्या में एक भव्यआयोजन होगा। उसी के उपलक्ष्य में स्कूल में एक विशेष शोभायात्रानिकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *