हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन से मिला मेगा एफ़पीओ
चंडीगढ़ , 16 जनवरी – हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है , इसी दिशा में काम करने के लिए ही एक “हरियाणा फार्मर प्रोडूसर्स आर्गेनाइजेशन” पॉलिसी का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल किसानों के हितों के प्रति चिंतित हैं , उनकी सोच है कि प्रदेश के किसान की आमदनी बढ़े , क्योंकि किसान मजबूत होगा तो बाज़ार में खरीददारी करेगा। इससे आर्थिक चक्र घुमेगा जोकि किसान और व्यापारी से लेकर हर वर्ग को लाभ देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल किसानों के हितों के प्रति चिंतित हैं , उनकी सोच है कि प्रदेश के किसान की आमदनी बढ़े , क्योंकि किसान मजबूत होगा तो बाज़ार में खरीददारी करेगा। इससे आर्थिक चक्र घुमेगा जोकि किसान और व्यापारी से लेकर हर वर्ग को लाभ देने वाला साबित होगा।
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने कहा कि अभी तक अधिकतर किसान परम्परागत खेती करते आ रहे हैं जबकि समय की मांग है कि अब खेती को भी आधुनिक तरीके से किया जाए और उनकी फ़सल अथवा उत्पाद को मार्केटिंग के माध्यम से बेहतर दाम दिलवाए जाएं। इसी को देखते हुए ही हरियाणा सरकार द्वारा “हरियाणा फार्मर प्रोडूसर्स आर्गेनाइजेशन” पॉलिसी तैयार की जा रही है।










Leave a Reply