वन विभाग की टीमों ने भटसाना के पास ट्रैकिंग शुरू की; राजस्थान से भटक कर आया ST-2303 बाघ
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव भटसाना में टाइगर (बाघ) घुस आया। टाइगर की लोकेशन राजस्थान वन विभाग की तरफ दी गई है। रेवाड़ी से फोरेस्ट के अलावा वाइल्ड लाइफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। वन विभाग की टीमों ने बाघ को रेस्क्यू करने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं टाइगर के घुसने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।










Leave a Reply