हर जिले में उपलब्ध होगी ड्रोन की सुविधा, कृषि अधिकारी करेंगे किसानों को जागरूक, लक्ष्य भी किया गया निर्धारित
चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा सरकार ने किसान हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूरिया के छिड़काव में ड्रोन तकनीक उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर किसान के खेत तक यह सुविधा पहुंचनी चाहिए। यहां यह गौरतलब है कि सरकार नैनो यूरिया के छिड़काव के लिए किसानों की राह आसान बना रही है। प्रदेश में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 2023-24 के अगस्त माह तक खरीफ फसल के लिए 8.87 लाख किसानों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। प्रदेश की 60.40 लाख एकड़ भूमि का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दे रहे है। साथ ही महिलाओं को भी ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षित किया जा रहा है।नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन से करने की सुविधा सभी को उपलब्ध करवाने का फैसला लेते हुए उसे किसानों को बड़े पैमाने पर उपलब्ध करवाने की सरकार ने तैयारी कर ली है। यह आवेदन ऑनलाइन पंजीकरण से ही हो पाएगा। इसके लिए किसान को अपने मोबाइल या फिर सीएससी सेंटर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस पंजीकरण के दौरान ही उसे नैनो यूरिया के लिए भी आवेदन करना होगा और आनलाइन आवेदन के साथ ही फीस भी जमा करवानी होगी।










Leave a Reply