सरकार ने धरातल स्थल पर लोगों की समस्याओं को जाना और उनका निदान किया – राज्य मंत्री कमलेश ढांडा

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार ने धरातल स्थल पर लोगों की समस्याओं को जाना और उनका निदान किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चलाई गई विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम ने योजनाओं से वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है। सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में करोडों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा वीरवार को राजौंद के गांव गुलियाना व तारागढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने उपरांत लोगों को संबोधित कर रही थी। इससे पहले उन्होंने स्कूल परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गई स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।

राज्य मंत्री ने कहा कि यह यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए थे। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया है।  सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए चलाई गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। सरकार का उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *