चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषिविश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रकुरुक्षेत्र ने जिले के गांव अमीन मेंब्राह्मण धर्मशाला में फसल अवशेषप्रबंधन विषय पर पांच दिवसीयकृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम कासमापन किया। कार्यक्रम में केंद्र केवरिष्ठ समन्वयक डॉ. नसीब सिंहने किसानों को फसल अवशेष काउचित प्रबंधन करने के लिएमिलजुल कर काम करने काआह्वान किया।कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र कीवैज्ञानिक डॉ. सरिता रानी (सस्यविज्ञान) ने पाठ्यक्रम समन्वयकके रूप में मुख्य भूमिका अदा की।
उन्होंने किसानों को फसल अवशेषजलाने से होने वाले नुकसान तथाअवशेष का उचित प्रबंधन करने सेहोने वाले लाभों के बारे में बताया।केंद्र के पूर्व समन्वयक डॉ. प्रधूमनभटनागर ने किसानों को अवशेषोंमें आग ना लगाकर उनके विभिन्नप्रयोगों के बारे में जागरूक किया।केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. मनोजकुमार (कृषि वानिकी), डॉ. फतेहसिंह (पादप रोग विज्ञान), डॉ.ममता (मौसम विज्ञान) ने भीजानकारी साझा की। कृषि विभागथानेसर के कृषि विकास अधिकारीने भी सरकार द्वारा सीआरएमस्कीम के अन्तर्गत मशीनों तथापंजीकरण संबंधित बातों के बारे मेंकिसानों को बताया।










Leave a Reply