विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में कर्मचारियों का अहम योगदान : प्रो. बी.आर. काम्बोज

चंडीगढ़, 4 मई (म्हारा हरियाणा डेस्क):  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने गत दिसम्बर, जनवरी व फरवरी माह के दौरान 25 सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपका हकृवि के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा रही है। सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैउन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों का आभारी रहेगा। आपके द्वारा दिए गए योगदान का ऋण उतारा नहीं जा सकता।  कर्मचारी अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करें।

सेवानिवृत कर्मचारी विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर हकृवि के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहें। उन्होंने कर्मचारियों सेे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने तथा भावी पीढ़ी से अपने अनुभव साझा करने का आह्वान किया ताकि वे भी उनकी भान्ति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें।

विश्वविद्यालय से गत तीन माह में कुल तीन वैज्ञानिक तथा 22 गैरशिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मंजु महता व डॉ. विनीता जैन है, जबकि गैर-शिक्षक कर्मचारियों में हरीश कुमार, नरमेल सिंह, भूप देव, बलराज, जयपाल, अमर सिंह, जोगीराम, बिजेन्द्र सिंह, भीम सिंह, ज्ञानी राम, सुरेन्द्र कुमार, लाला राम, दलबीर सिंह, मेवा देवी, शीला देवी, महादेव, गुलशन कुमार शर्मा, रामेश्वर दास, जगमिंदर सिंह, ईश्वर सिंह, रमेश कुमार तथा राम पाल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *