करनाल के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा लाइव

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करनाल के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर से लाइव देखा। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखकर मन भाव विभोर हो गया है। इस प्रसन्नता में न केवल पूरे देश बल्कि विश्व के करोड़ों लोग शामिल हैं। आज एक नए युग का शुभारम्भ हुआ है।

करनाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हम कहते थे कि सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे। हम श्रीराम के वंशज हैं, मंदिर भी वहीं बनाया है, आज 22 जनवरी 2024 को एक नया सवेरा आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष और खुशी का दिन है। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत में रामभजन की पंक्तियां भी गुनगुनाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *