साथ ही राज्य सरकार की सभी नीतियों के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव
चंडीगढ़, 16 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी विभागों से कल्याणकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच और सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्थापित किये गए सभी प्रस्तावों को अक्षरश: लागू करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज तीसरे मुख्य सचिवों सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों, विचार-विमर्श और लिए गए निर्णयों पर प्रस्तुतिकरण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी विभाग जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने और अपने डोमेन के भीतर विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार लाएं ताकि हरियाणा भी केंद्र सरकार के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर सके। हालांकि कई क्षेत्रों में हरियाणा की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अनुसरण किया जा रहा है , लेकिन फिर भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम निरंतर वृद्धि के लिए प्रयास करें और निर्धारित समय से पहले ही दिए गए लक्ष्यों को पार कर लें।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।










Leave a Reply