हरियाणा के भू-जल कमी वाले प्रत्येक ब्लॉक पांच जलाशयों का होगा विकास

चंडीगढ़, 21 दिसंबर- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने राज्यभर में भू-जल कमी वाले प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच जलाशयों के विकास की महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा की है। इस प्रयास का उद्देश्य बारिश के पानी का प्रभावी ढंग से संरक्षण करना और पानी की कमी की बढ़ती संभावना के दृष्टिगत पानी की उपलब्‍धता की चुनौतियों का समाधान करना है।

श्रीमती श्रुति चौधरी ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान जलाशयों के विकास हेतु प्रशासनिक सचिवों और विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसका प्राथमिक उद्देश्य इन जलाशयों के निर्माण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक हेक्टेयर पंचायत भूमि की पहचान करने हेतु समन्वय स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *