नायब सैनी के पास सीएम की जिम्मेदारी बनी रहेगी

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री को लेकर जो सस्पेंस चल रहा था, वो आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में पूरी तरह से खत्म हो गया है। नायब सैनी को फिर से हरियाणा का मुख्यमंत्री चुना गया है। इस बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता घोषित किया गया। बुधवार को एक बार फिर से नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बैठक पंचकूला में हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।

बैठक में पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधायक दल सरकार बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा। यह निर्णय पार्टी के भीतर एकजुटता और नायब सैनी के नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है, जिससे हरियाणा में राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *