पानीपत जिला परिषद की चेयपर्सन काजल देशवाल के पति संदीप देशवाल को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने उन्हें कॉल कर कहा कि वह उसके परिवार के एक-एक सदस्य के बारे में अच्छे से जानता है। आराम से काम कर लो, नहीं तो पूरे परिवार को लालबत्ती चौक पर खत्म कर देंगे। इसके बाद आरोपी ने गालियां दी और कॉल काट दी। चेयरपर्सन पति ने इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी है। रविवार को जिला परिषद के कई पार्षदों ने बैठक कर डीसी और एसपी से मुलाकात की। एसपी ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देते हुए चेयरपर्सन के पति को सुरक्षा प्रदान की है। कुराड़ गांव निवासी संदीप ने बताया कि 19 अक्तूबर की शाम चार बजे विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जिस वक्त धमकी मिली उस समय वह गाड़ी चला रहा था। इसके बाद हमने दोबारा कॉल की और उसकी बात को रिकॉर्ड कर लिया। कॉल करने वाला व्यक्ति मेरी रेकी कर रहा था। उसे यह पता था कि अब वह डीएसपी ऑफिस गया है। उसको उसकी लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी है। वह उसके परिवार के हर सदस्या का नाम जानता है। उसने कॉल पर कहा कि बैठकर अपना टाइम काट लो, नहीं तो लालबत्ती चौक पर गोली मार देंगे। उसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी है। प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्द हम कॉल करने वालों को ट्रेस कर लेंगे। किसी पर शक नहीं है। उनका हमेशा सरल स्वभाव रहा है। वह शहर में भी मोटरसाइकिल पर घूमता रहता है।
जिप चेयपर्सन के पति को धमकी










Leave a Reply