नागरिकों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी – ओम प्रकाश यादव

संकल्प यात्रा जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनी

चण्डीगढ़, 18 जनवरी- प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आजादी के बाद जो सपना संजोया गया था उसी के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार विकसित भारत जन संकल्प यात्रा को प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान के जरिए गरीब लोगों को बीमार होने पर बल की चिंता से मुक्त करने का कार्य किया है। जिला महेंद्रगढ़ में 4.50 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस मौके पर मंत्री ने महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कार्रवाई।श्री यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *