मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानन्द ने 19वीं सदी में देशवासियों में स्वाभिमान और गौरव की लौ जलाई, उसी प्रकार 21वीं सदी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। आजादी के बाद किसी ने भी विश्व स्तर पर भारत को इतना प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में काम नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समर्पित प्रयासों से आज भारत विश्व की 5वीं आर्थिक शक्ति बना है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। 1893 में, उन्होंने शिकागो में विश्व धर्म परिषद् में भारत के प्रतिनिधि के रूप में देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जहाँ हमारे देश को उनके महान आधयात्मिक प्रतिनिधित्व के लिए विश्व मंच पर सम्मान और मान्यता मिली।
इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का भी शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
इस अवसर पर सांसद श्री संजय भाटिया, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री सरदार संदीप सिंह, विधायक श्री सुभाष सुधा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मनदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री बी.बी. भारती और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।










Leave a Reply