स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पलवल में जन शिकायतें सुनीं, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

चंडीगढ़, 7 मई – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में विकास के लिए एचआरडीएफ के तहत टाइड और अनटाइड का अगामी फंड पिछले फंड के लेखा-जोखा होने के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए अधिकारी अगली बैठक में ग्राम पंचायतों में अब तक खर्च की गई धनराशि का पूरा ब्यौरा अवश्य लेकर आएं।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने बुधवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने एजेंडे में शामिल कुल 11 शिकायतों की सुनवाई की तथा 7 का मौके पर ही समाधान करवाया। बैठक में गांव मीठाका के ग्राम पंचायत समिति सदस्य साकिर द्वारा आंगनबाड़ी भवन के अधूरे कार्य को पूरा करवाने संबंधी की गई शिकायत पर कार्यकारी अभियंता ने  बताया कि यह कार्य शुरू हो चुका है तथा मई माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत कुशक निवासी प्रियंका की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री आरती सिंह राव ने होडल विधायक हरेंद्र सिंह को दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य से मामला निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान विधायक सहित परिवाद समिति के सदस्यों ने भी कई मुद्दे उठाए, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर होडल विधायक श्री हरेंद्र सिंह, हथीन विधायक श्री मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *