‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में कृषि की नई तकनीक सीख रहे किसान

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती में सहायक ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे लेकर किसान उत्साहित हैं। सरकार देश-प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचार व नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, ताकि बेहतर उपज के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। बेहतर उपज आज हर देश की जरूरत है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि इस क्षेत्र में भी तकनीक का भरपूर उपयोग हो। खेती-किसानी भी धीरे-धीरे हाइटेक हो रही है। सरकार कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। ड्रोन से बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ मिनटों में नैनो तरल यूरिया सहित, प्राकृतिक खाद या दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *