आज घनी धुंध-कोल्ड डे का रेड अलर्ट; सभी जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे
पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल यह हो गया है कि अब पाला भी जमने लगा है। हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखी गई है। वहीं रात का तापमान सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.4 डिग्री दर्ज किया गया , जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।वहीं सुबह घनी धुंध छाई रही।










Leave a Reply