मंदिरों की स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री के आह्वान पर चेयरमैन सुभाष बराला ने चलाया सफाई अभियान

चण्डीगढ़, 14 जनवरी – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर तीर्थ स्थलों के प्रांगण में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो एवं किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने अपने पैतृक गाँव डांगरा में बाबा फुलगिरी जी महाराज के डेरे, हनुमान मंदिर, खेड़ा और माता रानी सहित सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का साफ-सफाई किया एवं लोगों को इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक भी किया।

श्री सुभाष बराला ने कहा कि रामलला के आगमन पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक देश के सभी तीर्थ स्थलों में स्वच्छता रखने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा दिन को ऐतिहासिक बनाते हुए अपने आसपास के मंदिर, मठ, सहित अभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाएं।

श्री सुभाष बराला ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर में  22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह हम देशवासियों के लिए बड़े गर्व और खुशी के क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *